Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Ramgarh टूट चुके रिश्ते को फिर से एक नई जिंदगी मिली, महिला दरोगा की सराहनीय पहल

इस परिवार में चार मासूम जिंदगिया एक साथ अपने माता पिता के प्यार से मरहूम हो चुकी थी

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ जिले से इंसानियत को झकझोर कर देने वाली एक दास्तां सामने आई है । जहां एक परिवार इस कदर बिखर गया था कि वो शायद ही कभी आपस मे मिल पाते, इस परिवार में चार मासूम जिंदगिया एक साथ अपने माता पिता के प्यार से मरहूम हो चुकी थी।

मामला रामगढ थाना क्षेत्र के कोयरी टोला की है जहां एक परिवार मे पति पत्नी की आपसी कलह के बाद बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नही करने लगे, नतीजा एक दूसरे से अलग अलग रहने का फैसला कर लिया। पत्नी अपने मायके चली गई। लेकिन इस पति- पत्नी की लड़ाई में इनके चार मासूम बच्चे एक लड़का और तीन लडकियों की भविष्य अंधकारमय होता नजर आ रहा था।


सात महीने से अलग रह रहे इस परिवार को जिले के सीडब्ल्यूसी और रामगढ पुलिस ने आपस मे मिलवाकर एक सराहनीय कार्य किया है। इनकी इस पहल में पति पत्नी के दोनों परिवार वालो को थाना में बुलाकर बॉन्ड भरवाया गया कि भविष्य में एक दूसरे का साथ नही छोड़ेंगे और मिलझुल कर रहेंगे। यह नेक कार्य रामगढ थाना की एसआई राजे कुजुर और सीडब्ल्यूसी के आकाश शर्मा ने मिलकर किया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


रामगढ थाना की महिला दरोगा राजे कुजुर और सीडब्ल्यूसी के आकाश शर्मा के संयुक्त प्रयास से अब आपस मे मिल चुके पति पत्नी और बच्चे काफी खुश है, उन्होंने रामगढ़ थाना में पदस्थापित महिला दरोगा राजे कुजुर और सीडब्ल्यूसी के आकाश का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि इन दोनों के समझाने से हमारा बिखरा परिवार अब फिर से एक हो गया है इनके अनुसार हमलोग अब एक साथ हंसी खुशी जिंदगी बिताएंगे । अब बारी बारी कर सुने क्या कहते हैं ये परिवार के लोग