Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro स्कूल नहीं तो फीस नहीं का आंदोलन हुआ तेज़

बोकारो : झारखंड के बोकारों जिला में झारखंड अभिभावक संघ का गुस्सा उभर कर दिखने लगा है।झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा खुद से स्कूल पहुँचकर स्कूल फीस जमा करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।

अभिभावकों को अब लगने लगा है कि मंत्रीजी स्कूल प्रबंधन से मिलकर अभिभावकों पर स्कूल फीस जमा करने का दबाब बना रहे है, मंत्री जी चाहते तो आज डिजिटल माध्यम से स्कूल फीस जमा कर सकते थे लेकिन अभिभावकों का कहना है कि मीडिया के समक्ष फीस जमा करना एक नौटंकी के अलावा कुछ नही है। आज इसी के विरोध में झारखंड अभिभवक संघ ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देकर अपना विरोध जताया। यहाँ बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि मंत्रीजी का यह कृत्य आम अभिभावकों पर फीस जमा करने का दबाब बनाने के सिवा कुछ भी नही। हम अपना आंदोलन तबतक जारी रखेंगे जबतक हमारी मांग पूरी नही हो जाती, स्कूल नही तो फीस नही का आंदोलन जारी रहेगा।