Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सरायकेला सिविल कोर्ट में खुला ई सेवा केंद्र, प्रभारी जिला जज ने कहा जनता को कोर्ट के बारे में मिल सकेगी जानकारी।

ई सेवा केन्द्र के माध्यम से सत्यापित प्रति के लिए ऑनलाईन आवेदन की सुविधा रहेगी, समय बचेगा

झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची के निर्देशानुसार बुधवार को ई सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय कुमार ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।

सरायकेला व्यवहार न्यायालय परिसर में शुरू हुए ई सेवा केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मौजूद वकीलों तथा गणमान्य लोगों को प्रभारी जिला जज ने इसके उद्देश्यों के बारे जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची ने कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए न्यायालय परिसर में वादकारी एवं अधिवक्तागण की उपस्थिति को कम करने हेतु तथा कम से कम सम्पर्क स्थापित करने, जिससे कोरोना के प्रसार में रूकावट डाली जा सके के लिए इसकी शुरुआत की गई है।