Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro भूमि विवाद में चली गोली,आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भू -विवाद सुरेश प्रसाद सिंह व दीपक मोदी के बीच हैं

झारखंड के बोकारो जिला में गोलियों की आवाज से थर्राया चास। भू-माफियाओं ने जमीन कब्जा करने को लेकर चलाई गोली। चास थाना क्षेत्र में भू माफिया सक्रिय। बंदूक की नोक पर जमीन कब्जा करने से इलाके में दहशत। कई गोलियां बरामद।

मामला चास थाना क्षेत्र के कुँवर सिंह कॉलनी में विवादित भूमि का जहा पर गोलियां चली,गोली से किसी की हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं । जिन्हें पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोग उलझ गए । जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. घटना स्थल पुलिस छावनी में तब्दील हो गई. बतादें की विवाद सुरेश प्रसाद सिंह व दीपक मोदी के बीच हैं. पुलिस के मुताबिक एक ही जमीन पर दो व्यक्ति दावा कर रहे हैं।

जिसमें दीपक मोदी और सुरेश प्रसाद का दावा हैं. विवादित स्थल पर दीपक मोदी निर्माण कार्य कर रहा था तभी दोनो पक्षों में कहासुनी होने लगी.जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई. गोली चलाने से दोनों पक्ष इंकार कर रहा है लेकिन आसपास के लोगों के बताया कि 5 राउंड फायरिंग हुई हैं. घटना में तीन महिला समेत 6 लोग घायल है. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही हैं ताकि आर्म्स बरामदगी की जाय.पुलिस मामले की जांच कर रही हैं और भू माफियाओं के खिलाफ पुलिस और सख्त कदम उठाने की बात कह रही है।