Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार।

पुलिस ने नकली नोट छापने में प्रयुक्त होने वाले कलर प्रिंटर और लैपटॉप किया जप्त।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गोला डीवीसी चौक के समीप पैंथर पुलिस के जवानों ने नकली नोट का कारोबार करने वाले धनबाद के आरूष वर्मा को उसके साथी नालंदा निवासी नीतीश कुमार के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में रविवार को एसपी प्रभात कुमार के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नकली नोट का कारोबार करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर डीवीसी चौक पर गोला पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग किया जा रहा था। इसी क्रम में डीवीसी चौक पर कुछ दुकानदार एक युवक पर नकली नोट चलाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए शोर मचाने लगे। पुलिस को देख कर एक युवक भागने लगा। वहां मौजूद पैंथर पुलिस के जवानों ने भाग रहे युवक का डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ते हुए पीछा कर गिरफ्तार किया।

जांच के क्रम में उसके पॉकेट से ₹100 के 17, ₹10 के 11 और ₹20 का एक जाली नोट बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आरूष वर्मा और पता धनबाद बताया। आरूष वर्मा ने बताया कि वह अपने मित्र नीतीश कुमार के साथ धनबाद में किराए पर एक फ्लैट लेकर रहता है और उसी फ्लैट में नकली नोट छापा जाता है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर धनबाद स्थित उसके फ्लैट पर छापेमारी की। जहां से उसके मित्र नीतीश कुमार के साथ नोट छापने के लिए प्रयुक्त लैपटॉप और कलर प्रिंटर भी बरामद किया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली नोटों की प्रिंटिंग के लिए रखे गए कागज के 3 बंडल भी मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया की बरामद लैपटॉप में ₹10 से लेकर 2000 तक के नोटों का फॉर्मेट उपलब्ध है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए रामगढ़ पुलिस के द्वारा बिहार में भी छापेमारी की जाएगी। पुलिस ने नकली नोट के कारोबारियों से 2 स्मार्ट फोन और एक बलेनो गाड़ी भी जप्त किया है। छापामारी दल में डीएसपी मुख्यालय प्रकाश सोय, गोला के सर्कल इंस्पेक्टर संजय कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद पुलिस पदाधिकारी रमेश मुर्मू, अखिलेश सिंह, सिपाही रामू दास, राजेंद्र कुमार, राजकुमार पासवान और अजय नापित शामिल थे।

जिला पुलिस अधीक्षक ने इन चार आरक्षियों को दी शाबाशी

वाकई रामगढ़ जिला पुलिस ने इन लोगों की गिरफ्तारी कर एक अंतरराज्जीय नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसके लिए रामगढ़ जिला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, वही इनकी गिरफ्तारी में मुख्य भूमिका अदा करने वाले रामगढ़ जिला पुलिस के चार आरक्षी रामू दास, राजेंद्र कुमार, राजकुमार पासवान और अजय नापित शामिल है ।

जिनके प्रयास से इन लोगों की गिरफ्तारी हो पाई आपको बता दें कि जब पुलिस की टीम वहां पहुंची तो नकली नोट के कारोबारी वहां से भागने की कोशिश करने लगे लेकिन जिला पुलिस के इन चार जवानों ने उन्हें डेढ़ किलोमीटर से अधिक दूर तक दौड़ाकर पकड़ा। जिसको लेकर आज जिला पुलिस कप्तान ने उनके कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें शाबाशी दी और आगे भी इसी प्रकार के साहसिक कार्य करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया ।