Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bokaro अधिवक्ताओं ने बार भवन के मुख्य गेट के समक्ष किया प्रदर्शन

बार भवन खोलने और न्यायलय का कार्य शुरू करने की कर रहे है मांग

बोकारो बार भवन खोलने की मांग और पूर्व की भांति न्यायलय का कार्य शुरू करने को लेकर बोकारो के अधिवक्ता ददन कुमार की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने बार भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन किया ।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने संकेतिक रूप से भारत सरकार, राज्य सरकार और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से अपनी मांगों को रखते हुए प्रोटेस्ट किया ।अधिवक्ता ददन सिंह ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने न्यायालय का काम पूर्व की भातीं सुरु कर दिया है। इसके बावजूद झारखण्ड में इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। अधिवक्ता श्री सिंह का कहना है की बार भवन बंद होने के कारण हम लोगों को बाहर रहकर काम करना पड़ रहा है। जिससे काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है ।उन्होंने कहा कि न्यायालय के द्वारा ऑनलाइन मामलों की सुनवाई की जा रही है लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं को इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हम केंद्र और राज्य सरकार से मांग करते है कि मुद्दे पर जल्द फैसला करें ताकि हम लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने कार्यों का निष्पादन कर सकें । वही अधिवक्ता हीरालाल प्रजापति ने कहा कि हम चाहते है कि बार भवन खोल दिया जाय, ताकि हम लोगों के सामने जो कठिन स्थिति उत्पन्न हो गई है । उनका कुछ समाधान हो सके। काम नहीं होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हुआ है और जैसे ही स्कूल खुलेंगे हम लोगों के सामने कठिन परिस्थिति उत्पन्न होगी। इसीलिए हमारी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए।