Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

वैष्णो देवी यात्रियों के लिए अहम खबर, अब हैलीकाॅप्टर से यात्रा पड़ेगी महंगी

जम्मू: कोरोना महामारी और लाॅकडाउन का असर अब वैष्णो देवी यात्रा पर साफ दिखने लगा है। जहां पहले सुरक्षा की नजर से यात्रा बंदद की गई थी वहीं अब यात्रा तो शुरू करने की तैयारियां जोरों पर हैं लेकिन यात्रियों की जेब इस बार अच्छी ढीली हो सकती है। कटरा से सांझी छत तक के लिए हैलीकाप्टर सेवाओं को महंगा किया जा रहा है। अब चाॅपर में सिर्फ तीन लोगों को बिठाया जाएगा और इसलिए किराया भी बढ़ाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यात्रियों से एक तरफ का किराया 1700 के करीब लिया जा सकता है।

सूत्रों की मानें तो श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड यात्रा बहाल करने और कटरा से भवन तक यात्रा को लेकर आवश्यक उपायांे को करने में जुटा है। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर अन्य आवश्यक बातों पर ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा 20 जून के बाद शुरू की जा सकती है।

किराये में  600 रूपये तक की बढ़ोत्तरी
कटरा से यात्री सांझी छत तक चाॅपर सेवा का प्रयोेग करते हैं। जहां पहले यह किराया 1100 के करीब था वहीं बोर्ड इसे बढ़ाकर 1700 कर रहा है। यह किराया सिर्फ एक तरफ का होगा। यानि कि 60 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

चाॅपर में बैठ सकेंगे सिर्फ तीन लोग
कोरोना महामारी को देखते हुये श्राइन बोर्ड ने तय किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन चाॅपर में किया जाएगा। एक समय में सिर्फ तीन ही लोग सेवा का लाभ उठा पाएंगे। सिर्फ यही नहीं बल्कि अब चाॅपर सेवा के लिए केवल करंट बुकिंग होगी और उसके लिए बोर्ड की बेवसाइट का ही प्रयोग होगा।