Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुगल रोड को जल्द शुरू करने की तैयारियां जोरों पर, डीसी ने किया दौरा

पुंछ : कश्मीर की तरफ पुंछ-राजोरी से जाने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड को जल्द खोला जा सकता है। जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मुगल रोड का दौरा किया। उन्होंने मार्ग से बर्फ एवं पस्सियां हटाए जाने के काम को देखा ओर काम में जुटे कर्मचारियों से बात चीत भी की। डीसी यादव ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए कि काम को जल्द पूरा किया जाए।  पुंछ जिले की सुरणकोट तहसील स्थित मुगल रोड पुंछ राजौरी के रास्ते देश को कश्मीर घाटी से जोड़ता है और एक महत्वपूर्ण मार्ग है। भारी बर्फबारी के कारण ये मुगल रोड काफी देर से बंद पड़ा है। मार्ग को साफ करने का काम जारी है।

जिला विकास आयुक्त पुंछ ने मुगल रोड पर लगे विभिन्न नाकों का भी औचक दौरा किया ओर सुरक्षाबलों से बात कर सख्त हिदायत दी कि गैर कानूनी तरीके से कश्मीर घाटी से किसी भी व्यक्ति को पुंछ में ना घुसने दिया जाए ओर अगर कोई ऐसा करे तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए। आपको बता दें कि कश्मीर घाटी के अधिकतर क्षेत्र रेड जोन में हैं और अक्सर लोग चोरी छिपे पुंछ में घुसने का प्रयास करते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुंछ रमेश अन्ग्राल भी मौजूद रहे।