Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर से अवंतिका और शिप्रा एक्सप्रेस समेत छह ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू

इंदौर। पश्चिम रेलवे ने इंदौर से संचालित होने वाली ट्रेनों में से छह का संचालन शुरू करने की तैयारी कर ली है। इनमें इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस, महू-कटरा मालवा सुपरफास्ट, इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, इंदौर-पुणे सुपरफास्ट, इंदौर-गांधी नगर शांति एक्सप्रेस और महू-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने का प्रस्ताव शामिल है। माना जा रहा है कि रेलवे बोर्ड निकट भविष्य में जब भी और ट्रेन चलाने की घोषणा करेगा तो उसमें इंदौर की ये ट्रेनें भी शामिल रहेंगी।

पहले दौर में रेलवे बोर्ड ने देशभर की 200 ट्रेनें चलाने का एलान किया था, लेकिन उनमें इंदौर की एक भी ट्रेन शामिल नहीं थी। दूसरे चरण में चलने वाली ट्रेनों में इंदौर की पांच ट्रेनों को जोड़ा गया है। अवंतिका, मालवा और शांति एक्सप्रेस रोजाना चलती हैं, जबकि इंदौर-पुणे (22943-22944) सप्ताह में पांच दिन, शिप्रा एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन और इंदौर-कामाख्या ट्रेन सप्ताह में एक दिन चलती है।

सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों देशभर के मंडलों से उन संभावित ट्रेनों को चलाने के प्रस्ताव मांगे थे, जिन्हें चलाने के लिए रैक उपलब्ध है और तकनीकी रूप से उनके संचालन में कोई परेशानी नहीं है। उसी के बाद पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने इंदौर से चलने या गुजरने वाली छह ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू करने की अनुमति मांगी है। इंदौर से संबद्ध सभी ट्रेनों का संचालन कोविड-19 के कारण फिलहाल रद है।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के बाद 1 जून से देशभर में 200 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं। ऐसे में इंदौर से एक भी ट्रेन नहीं चली है। इसलिए लगातार मांग भी उठ रही थी कि इंदौर से भी ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाए।