Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बाबूलाल की घर वापसी, अमित शाह ने किया स्‍वागत; प्रभात तारा मैदान में जुटे हजारों कार्यकता

रांची। JVM Merger in BJP झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा में शामिल हो गए हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में भव्‍य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फूलों की माला पहनाकर बाबूलाल मरांडी का पार्टी में स्‍वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्‍नपूर्णा देवी, लक्ष्‍मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह समेत झारखंड भाजपा के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।

इस विलय को लेकर झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में इस भव्य समारोह के लिए हजारों कार्यकर्ता मौजूद हैं। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए हैं। पूरी चेकिंग के बाद ही कार्यकताओं को सभा स्‍थल तक पहुंचने दिया जा रहा है।

बाबूलाल मरांडी झारखंड के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में आने के बाद उन्हें किसी बड़े पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 साल के बाद बाबूलाल मरांडी अपने घर में यानि भाजपा में वापसी कर रहे हैं। राज्‍य गठन के बाद भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री का तमगा पाने वाले बाबूलाल 2006 में कुछ मतभेदों को लेकर भाजपा से अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के नाम से अलग पार्टी बना ली। हालांकि भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल की राजनीति झारखंड में उतना रंग नहीं लाई, जितने कद्दावर वे माने जाते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने दैनिक जागरण से एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा से बाहर रहना उनके लिए राजनीतिक तपस्या है।