Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

IPL 2020: सामने आया आइपीएल का पूरा शेड्यूल, पहले मैच में Dhoni और रोहित की होगी भिड़ंत

आइपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच मौजूदा विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उप-विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस को दुनिया की सबसे बड़ी टी 20 लीग यानी आइपीएल का बेसब्री से इंतजार होता है। आइपीएल के 12 सीजन की शानदार सफलता के बाद अब इसके 13वें सीजन का इंतजार है। आइपीएल का अगला सीजन मार्च में शुरू होगा और ये मई तक खेला जाएगा। इस बार आइपीएल का पहला मैच 29 मार्च को खेला जाएगा जबकि इस लीग का समापन 17 मई को होगा।

आइपीएल के 13वें सीजन का पहला मैच मौजूदा विजेता टीम मुंबई इंडियंस और उप-विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। इस बार आइपीएल में कुल 62 मैच खेले जाएंगे। रोहित शर्मा की अगुआई में चार बार खिताब जीत चुकी मुंबई का पहला मैच धौनी की कप्तानी में तीन बार खिताब जीत चुकी टीम चेन्नई के खिलाफ होगा। पहले दिन यानी 29 मार्च को मुंबई और चेन्नई के बीच जबकि दूसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्ड और सनराइर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

इस सीजन में 29 मार्च, 4 अप्रैल, 5 अप्रैल, 11 अप्रैल, 12 अप्रैल, 18 अप्रैल, 19 अप्रैल, 25 अप्रैल, 26 अप्रैल, 2 मई, 3 मई, 9 मई, 10 मई को दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। पूरे सीजन के बीच में शनिवार और रविवार को दो-दो मैचों का आयोजन किया जाएगा जबकि अन्य दिनों में एक-एक मैच ही खेले जाएंगे। आइपीएल के समय में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिस दिन दो मुकाबले होंगे उस दिन पहला मैच शाम चार बजे से जबकि दूसरा मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा वहीं जिस दिन एक मैच होगा वो रात आठ बजे से खेला जाएगा।

अब तक आइपीएल खिताब जीतने वाली टीमें-

2008- राजस्थान रॉयल्स

2009- डेक्कन चार्जर्स

2010- चेन्नई सुपर किंग्स

2011- चेन्नई सुपर किंग्स

2012- कोलकाता नाइट राइडर्स

2013- मुंबई इंडियंस

2014- कोलकाता नाइट राइडर्स

2015- मुंबई इंडियंस

2016- सनराइजर्स हैदराबाद

2017- मुंबई इंडियंस

2018- चेन्नई सुपर किंग्स

2019- मुंबई इंडियंस