Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राधा गोविंद विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 9 मार्च को ,1150 विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी उपाधियां

राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़, झारखंड में प्रथम दीक्षांत समारोह 09 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम विश्वविद्यालय प्रांगण में स्थित खेल मैदान में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा। यह समारोह विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन होगा जो विद्यार्थियों के शैक्षिक सफर की सफलता को मान्यता देगा।
प्रथम दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के माननीय कुलाधिपति महोदय श्री बी एन साह के अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में देश एवं राज्य के विभिन्न विश्विद्यालयों के पदाधिकारीगण, शिक्षाविद्, जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारीकगण को आमंत्रित किया गया है।
इस दीक्षांत समारोह में 2024 तक के सभी उत्तीर्ण पीएचडी ,पीजी, यूजी एवं वोकेशनल के विद्यार्थियों को मुख्य एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा लगभग 1150 उपाधियां प्रदान की जाएगी। समारोह में समस्त विद्यार्थी पारंपरिक वेष- भूषा में अपनी उपाधि प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से विश्वविद्यालय में चल रही है और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए गए है। इस कार्यक्रम में लगभग 5000 विद्यार्थी सहित प्रबुद्धजन शिरकत करेंगे।
इस समारोह में राधा गोविंद विश्वविद्यालय के सचिव महोदय सुश्री प्रियंका कुमारी,प्रति कुलपति महोदया प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य श्री अजय कुमार, विभिन्न विभागों के संकायाध्यक्ष , विभागाध्यक्ष, व्याख्यातगण, शिक्षकेतर कर्मचारीगण, अभिभावकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।