Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

राष्‍ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक शुरू, सीएए-महिला सुरक्षा पर होगी चर्चा

सरला बिरला स्कूल में इस तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन शनिवार को सुबह 9.30 बजे किया गया। कार्यक्रम का समापन सोमवार को होगा।

रांची। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की तीन दिवसीय बैठक रांची के सरला बिरला विवि के कैंपस में शनिवार को शुरू हुई। तीन दिनों तक चलने वाली इस बैठक में अखिल भारतीय प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम सीता गायत्री सहित केंद्रीय अधिकारी, सभी प्रांत की संचालिका, कार्यवाहिका, प्रचारिका भाग ले रही हैं। इस बैठक में सीएए के परिणाम, महिला सुरक्षा, आदि विषयों पर चर्चा होगी।

सरला बिरला स्कूल में इस तीन दिवसीय बैठक का उद्घाटन शनिवार को सुबह 9.30 बजे किया गया। कार्यक्रम का समापन सोमवार को होगा। बैठक में लगभग 150 प्रतिनिधि भाग ले रही हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन के दौरान अलग-अलग सत्रों में देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा होगी। साथ ही पिछले वर्ष के कामों एवं आगे की योजना पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस तरह की बैठक वर्ष में दो बार फरवरी एवं जुलाई में होती है, जबकि वार्षिक बैठक मार्च महीने में नागपुर में होती है।

राष्ट्र सेविका समिति का परिचय

भारत में स्त्रियों की संस्था है राष्ट्र सेविका समिति, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ही दर्शन के अनुरूप कार्य करती है। किंतु यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा नहीं है। इसकी स्थापना 1936 में विजयादशमी के दिन वर्धा में हुई थी। लक्ष्मीबाई केलकर (मौसीजी) इसकी प्रथम प्रमुख संचालिका थीं। वर्तमान में शांता कुमारी (उपाख्य शांता अक्का) प्रमुख संचालिका हैं। इसका ध्येयसूत्र है – स्त्री राष्ट्र की आधारशीला है। अभी पूरे देश के 2380 स्थानों पर 2784 शाखाएं लगती हैं। भारत के साथ-साथ 22 देशों में समिति की शाखाएं हैं। समिति की ओर से 52 सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। गरीबी, आतंकवाद एवं नक्सल प्रभावित बच्चियों के लिए 22 छात्रावास संचालित हैं।