Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे शरद यादव, बिहार की राजनीति पर होगी बात

लालू प्रसाद पिछले दो वर्षों से रिम्‍स के पेईंग वार्ड में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं।

रांची। रांची के रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाजरत चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने शनिवार को बिहार के नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद शरद यादव पहुंच चुके हैं। शरद यादव के अलावा बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के भी लालू से मुलाकात करने की सूचना है। बता दें कि हर शनिवार जेल प्रशासन के द्वारा लालू प्रसाद यादव से तीन लोगों को मिलने की छूट दी जाती है। मुलाकात की सूची में नाम के अनुसार लालू प्रसाद तय करते हैं कि कौन उनसे मुलाकात कर सकता है।

लालू प्रसाद से मिलने का समय दिन में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक होता है। बताया जा रहा है‍ कि लालू के लाल तेज प्रताप यादव भी अपने पिता से मुलाकात कर सकते हैं। बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार के नेताओं की लालू से मुलाकात बढ़ गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजद ने तेजस्‍वी यादव को मुख्‍यमंत्री पद का दावेदार घोषित कर दिया है। इसके बाद बिहार में राजनीति गरमा गई है। बताया जा रहा है कि तेजस्‍वी यादव के नाम को लेकर महागठबंधन में शामिल दल एकमत नहीं हैं।

लालू प्रसाद पिछले दो वर्षों से रिम्‍स के पेईंग वार्ड में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू बिरसा मुंडा जेल के कैदी हैं। जेल प्रशासन की अनुमति से शनिवार को अधिकतम तीन लोग उनसे मुलाकात कर सकते हैं। पिछले दिनों उनकी पत्‍नी और बिहार की पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी ने उनसे मुलाकात की थी। राबड़ी दो साल में पहली बार अपने पति से मिली थी।