Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हुलासो देवी को मिला बकरी पालन योजना का लाभ।

रामगढ़: सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य के दूरदराज क्षेत्र में रह रहे लोगों को सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने के उद्देश्य से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ऑन द स्पॉट आम लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।

इसी क्रम में रामगढ़ प्रखंड के दोहाकातु पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान लाभुक हुलासो देवी को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 90% अनुदान पर चार बकरियाँ एवं एक बकरा उपलब्ध कराया गया।

मौके पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं जिला प्रशासन रामगढ़ का धन्यवाद करते हुए लाभुक हुलासो देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपने पास चार बकरियों का होना बहुत बड़ी बात है इसके पूर्व भी किसी तरह पैसे जोड़कर उन्होंने बकरियां ली थी लेकिन स्वास्थ्य कारणों से व जागरूकता के अभाव में वे लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकी लेकिन अब जब राज्य सरकार द्वारा मुझे मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत चार बकरियां एवं एक बकरा उपलब्ध कराया गया है तो मुझे बताया गया है कि 1 वर्ष तक के लिए मुझे योजना के तहत बीमा का भी लाभ दिया जाएगा मेरे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है मैं कोशिश करूंगी की सरकार द्वारा मुझे जो भी लाभ प्राप्त हुआ है मैं उसका सही तरीके से उपयोग कर अपने जीवन को और भी अच्छा बना सकूँ एवं अपने परिवार का भी विकास कर सकूं।।