Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पशुधन जागृति अभियान अन्तर्गत पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

रामगढ़: मांडू प्रखंड के रतवे पंचायत भवन के समीप पशुधन जागृति अभियान अंतर्गत पशु बांझपन निवारण सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के अधीन रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय कांके के द्वारा किया गया। बांझपन शिविर के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ० सुशील प्रसाद अधिष्ठाता, रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के द्वारा की गई ।

शिविर में पशु चिकित्सा महाविद्यालय के विशेषज्ञों ने भाग लिया तथा , डॉ० कमलेश कुमार पिंगले, जिला पशुपालन पदाधिकारी समेत जिले में पदाथापित पशु चिकित्सकों की भागीदारी शिविर में रही। शिविर में लगभग 250 पशुपालकों की भागीदारी रहज वही महिला पशु पालकों के द्वारा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। शिविर के दौरान गो जाति और भैंस जाति में बांझपन निवारण व प्रबंधन के संबंध में विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों व ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में बांझपन संबंधी पशु चिकित्सा के 100 मामले आए। इसके अलावा 50 गोबर जांच किया गया।

विशेषज्ञ के रूप में डॉo बसंत कुमार डॉo मधुरेंद्र बच्चन डॉo थानेश उरांव डॉo उमेश कुमार डॉo श्रीनिवास सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा रामगढ़ जिले से डॉo शैलेंद्र कुमार तिवारी डॉo मनोज कुमार झा डॉo उदय कुमार एवं श्री गिरीश कुमार सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन में श्रीमती आसमा खातून मुखिया रतवे एवं पूर्व मुखिया तपेश्वर प्रसाद की सक्रिय भूमिका रही।