Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

डीसी के निर्देश पर चला अभियान, 6 अयोग्य राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 474 401 रुपए

डीसी के निर्देश पर चला अभियान, 6 अयोग्य राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 474 401 रुपए

रामगढ़ डीसी चंदन कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता टोप्पो एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रीना कुजूर ने मंगलवार को अयोग्य राशन कार्डधारियों के विरुद्ध जांच अभियान चलाया. जांच अभियान के दौरान कार्डधारी तुलसी महतो, वासुदेव महतो, प्रमिला सिंह, कुसुम सिंह, कमला देवी एवं बेबी राय राशन कार्ड अहर्ता के अनुरूप अयोग्य पाए गए. जिसके बाद सभी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अबतक उठाये गये राशन के बाजार दर पर 12% ब्याज के साथ जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है. डीसी के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा चलाए गए जांच अभियान के दौरान उपरोक्त कुल 6 लोगों से कुल 50 हज़ार 829 रुपए ब्याज राशि सहित 4 लाख 74 हज़ार 401 रुपए वसूली जाएगी.
बता दें कि पूर्व में ही डीसी ने अपील की थी कि अयोग्य राशन कार्डधारक अपना राशन कार्ड स्वत: ही सरेंडर कर दें, परंतु अपील के पश्चात कुछ एक के द्वारा ही राशन कार्ड सरेंडर किया गया.
बता दें कि पूर्व में ही डीसी ने अपील की थी कि अयोग्य राशन कार्डधारक अपना राशन कार्ड स्वत: ही सरेंडर कर दें, परंतु अपील के पश्चात कुछ एक के द्वारा ही राशन कार्ड सरेंडर किया गया. जिसके बाद डीसी ने अयोग्य राशन कार्ड धाराकों के विरुद्ध जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया. इस तरह के जांच अभियान भविष्य में निरंतर चलते रहेंगे, जिसके तहत जन वितरण प्रणाली के साथ-साथ लाभुकों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा एवं दोषी पाए जाने पर 12% ब्याज सहित जुर्माना राशि वसूली जाएगी.