Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

श्री कृष्ण विद्या मंदिर में पंजाब रेजीमेंट सेन्टर द्वारा करियर काउंसलिंग का आयोजन

श्री कृष्ण विद्या मंदिर परिसर में पंजाब रेजिमेंट सेंटर के कर्नल ज्ञान पांडे की अगुवाई में कक्षा नवम से लेकर द्वादश तक के छात्र-छात्राओं के लिए “अपॉर्चुनिटी इन आर्मी ‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान पांडे ने किया। उन्होंने बताया कि देश की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं। अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को सेना में क्यों ज्वाइन करना चाहिए तथा साथ ही सेना में जाने के लिए कैसे और किस तरह की पढ़ाई की जानी चाहिए। कर्नल पांडे ने भारतीय सेना के शौर्य एवं साहस का वर्णन करते हुए बताया कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं लिए सेना में समान अवसर उपलब्ध है। अग्निवीर से लेकर एन0 डी0 ए0 तथा सी0 डी0 एस0 तक में कैसे करियर बनाया जा सकता है, इसका भी मार्गदर्शन उन्होंने किया। जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने, अथक परिश्रम करने तथा प्रतियोगिता की भावना विकसित करने पर छात्र-छात्राओं का चारित्रिक विकास होता है, इस पर भी पांडे ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में छात्र – छात्राओं की जिज्ञासाओं को उन्होंने उपयुक्त उत्तर देते हुए शांत किया।
इस अवसर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता), सचिव विमल किशोर जाजू, प्रशासक एसपी सिन्हा व प्राचार्य ब्रह्मानंद द्विवेदी ने विद्यार्थियों के विकास हेतु इस कार्यक्रम के आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया एवं पंजाब रेजीमेंट सेंटर रामगढ़ के कर्नल ज्ञान पांडे व उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय के नवम से द्वादश तक के सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।