Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

झारखंड में मानसून का दस्तक, बदला मौसम का मिजाज, गिरा तापमान, बारिश को लेकर अलर्ट जारी l

कहीं तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश, तो कही बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज l

आज राजधानी रांची समेत रामगढ़ में दोपहर में जहां लोग तपती गर्मी और पसीने से तर-बतर थे तो शाम होने से पहले ही हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को खुशगवार बना दिया है। तापमान गिर गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

झारखंड में प्रवेश कर चुका है मानसून l

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मानसून प्रवेश कर चुका है और इसका असर अगले पांच दिनों में और तेज दिखेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड में प्रवेश कर चुका है। दोपहर बाद बूंदाबांदी और ठंडी हवा का असर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर राजधानी के अलावा पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, पाकुड़, धनबाद, साहेबगंज के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सबसे अधिक बारिश दुमका के मसानजोर में 77.2 मिमी रिकार्ड की गई है।

बताया गया कि दुमका के रास्ते ही राज्य में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश किया है। वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम 25.6 डिग्री चाईबासा का रिकार्ड किया गया है।

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

सरायकेला खरसावां जिले में भी कुछ जगहों पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मेघ गर्जन, बारिश और वज्रपात के साथ साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आमजनों व किसानों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं राजधानी में भी 25 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के संकेत हैं।