Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

हाथी का दांत को वन विभाग के अधिकारी ने किया जप्त।

हाथी का दांत को वन विभाग के अधिकारी ने किया जप्त।।

02 दिन पूर्व बसंतपुर सीमराबेडा़ के जंगल में मृत अवस्था में पाया गया था हाथी।।

वन विभाग के दबिश के कारण आज सुबह हाथी का दांत सिमराबेडा़ के जंगल में ही बरामद किया गया है।।

वन विभाग के पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने दी जानकारी।।

 

रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिला में 02 दिन पूर्व हजारीबाग और रामगढ़ के सुदूरवर्ती क्षेत्र बसंतपुर के सिमराबेडा़ के जंगल में हाथी मृत अवस्था में पाया गया था, मृत हाथी के शरीर से हाथी का दांत काटकर निकाला गया था, जिसको लेकर वन विभाग के पदाधिकारी ने पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चलाना शुरु कर दिया, मृत हाथी के शरीर को वन विभाग के अधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया और उसका फॉरेंसिक जांच भी किया गया।।
पूरे मामले को लेकर 02 दिन से लगातार रामगढ़ वन विभाग की टीम और पुलिस विभाग के द्वारा हाथी के दांत को तलाशने की कोशिश लगातार की जा रही थी। आखिरकार जिस जगह हाथी की मृत जंगल में पाया गया था उसे महज 300 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में ही हाथी का दांत बरामद किया गया है, रामगढ़ वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज ने कहा कि गांव के ही लोगों के द्वारा या घटना को अंजाम दिया गया है, जिसको लेकर वन विभाग की टीम लगातार सच्चाई जानने में जुटी हुई है। फिलहाल हाथी का दांत को बरामद कर लिया गया है।।