Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

झारखंड सेवा समिति ने चलाया तिरंगा सम्मान जागरूकता अभियान

रामगढ़ : आजादी के अमृत महोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाने के उपरांत झारखंड सेवा समिति ने यह महसूस किया कि राष्ट्र ध्वज के सम्मान हेतु किसी संस्था या प्रशासन के द्वारा कोई गाइडलाइन नहीं जारी किया गया है.अनिभिगता के कारण राष्ट्रध्वज का सही तरीके से सम्मान नहीं होने पा रहा है, जिसके कारण राष्ट्र भक्तों का दिल तिरंगे के सम्मान में मचल उठा. झारखंड सेवा समिति के सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज तिरंगा जो काफी त्याग एवं बलिदान के फलस्वरुप हम सभी को मिला है के सम्मान हेतु एक जन जागरण अभियान चलाया. समिति ने लोगों से आग्रह किया कि जहां तिरंगा फहराना हर भारतीय का कर्तव्य ही नहीं हक है, वहीं इससे ज्यादा जरूरी इसका सम्मान करना हम सभी राष्ट्र भक्तों का कर्तव्य है. उन्होंने स्थानीय जिला प्रशासन एवं शैक्षणिक संस्थानों से आग्रह किया है कि उनके द्वारा तिरंगे के रखरखाव एवं सम्मान हेतु एक गाइडलाइन आम नागरिकों हेतु जारी किया जाय ताकि सभी देशभक्त नागरिक तिरंगे का नियमतह सम्मान कर सके. इस अवसर पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कहा कि यह तिरंगा लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के फलस्वरुप मिला है. तिरंगा हर भारतीय के आत्म गौरव को बढ़ाता है. झारखंड सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रध्वज ना सिर्फ हमारी पीढ़ी बल्कि आने वाली अनेकों पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करते रहेगा. संगठन के महासचिव रंजन फौजी ने कहा कि इस तिरंगे की ताकत को हम सभी ने रूस यूक्रेन युद्ध के समय देखा एवं महसूस किया है. हमारा राष्ट्रध्वज कभी झुकने ना पाए इसके लिए हर एक नागरिक अपनी सर्वोच्च कुर्बानी देने के लिए सदैव तैयार रहता है . सैनिक परिवार के ब्रिज बिहारी सिंह यादव, रामटहल महतो, विनोद सिंह अरविंद सिंह इत्यादि ने बढ़चढ़ कर भाग लिया.