Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

रांची – रामगढ़ मार्ग पर पटेल चौक पर फिर हुई सड़क दुर्घटना

रांची-पटना मार्ग घंटों रहा जाम

रांची- रामगढ़ मार्ग पर पटेल चौक पर फिर हुई सड़क दुर्घटना

टेलर ने ट्रक और टेंपो को लिया चपेट में
दुर्घटना में दो के गंभीर होने की सूचना 

रांची-पटना मार्ग घंटों रहा जाम

रामगढ़ :  रांची- रामगढ़ फोरलेन पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निकट रोजाना दुर्घटनाएं घट रही है। इसी स्थान पर आज शनिवार की सुबह 7:00 बजे के लगभग फिर एक बार भीषण दुर्घटना घटी। रांची की ओर से माल लेकर आ रहा ट्रेलर एपी 16 टीई 6986 ने पहले एक माल लदे टेलर को धक्का मारा। इसके बाद उक्त टेलर ने एक टेंपो को अपनी चपेट में लिया। जिसके कारण रांची पटना उच्च मार्ग दुर्घटना स्थल पर घंटों जाम रहा। गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। बताया जाता है कि रांची की ओर से आ रहा ट्रेलर की चपेट में आने से टेंपो सवार लोग घायल हुए। ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पहले घायल लोगों को सदर अस्पताल रामगढ़ लाया गया। इसके बाद गंभीर ट्रेलर ड्राइवर को रिम्स रेफर कर दिया गया।

रोजाना पटेल चौक के निकट निर्माणाधीन स्थल पर हो रही दुर्घटना

रामगढ़ के पटेल चौक के निकट रोजाना जान-माल की नुकसान हो रही है। रोजाना इस स्थान पर दुर्घटनाएं घट रही है जिसमें लोगों की जान जा रही है। बड़े पैमाने पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को नुकसान हो रहा है। पिछले 06 महीना से इस स्थान पर सैकड़ों छोटी बड़ी दुर्घटनाएं घट चुकी है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और ना ही एनएचएआई कोई कारगर कदम उठा रहा है। जिसका परिणाम यह है कि रोजाना दुर्घटनाएं घट रही है और लोगों की मौत हो रही है।