रामगढ़ :देश की खातिर अपना सर्वस्व निछावर करने के संकल्प के साथ 297 जवान भारतीय सेना में हुए शामिल
पीआरसी के 297 जवान कसम परेड में शामिल हुए, आज से ये जवान भारतीय सेना में शामिल हो गए
रामगढ़ : पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ में 297 नव प्रशिक्षित जवानों ने देश सेवा की शपथ लेकर आज से इंडियन आर्मी में शामिल हो गए। पीआरसी में नव प्रशक्षित जवानो को 09 महीने की कठिन परिश्रम कर ट्रेनिंग दिया जाता है, तब जाकर इन्हें कसम परेड में शामिल कराया जाता है।
आज ये जवान अपने देश के लिये मर मिटने और अपना सर्वस्व निछावर करने की श्रीमद भगवत गीता औऱ गुरु गोविंद सिंह साहिब ग्रन्थ को साक्षी मानकर शपथ लिया। इस दौरान इन जवानों ने मिलिट्री धुन पर शानदार परेड किया. वही इस मौके पर सैन्य प्रशिक्षण के दौरान अब्बल दर्जे का प्रदर्शन करने वाले जवानों को मुख्य अतिथि द्वारा पदक तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वही मुख्य अतिथि महोदय द्वारा उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों से अवगत कराया और आगे आने वाली विभिन्न चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया ताकि वह अपने रेजीमेंट और देश का नाम गौरवान्वित कर सकें ।