Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Bengal Chunav 2021: शाह का ममता पर बड़ा हमला, कहा- टीएमसी ने बंगाल को पाताल में पहुंचाया

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते बंगाल के झाड़ग्राम में भाजपा की चुनावी रैली को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला। शाह ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पिछले 10 वर्षों के शासन में पूरे बंगाल को तहस-नहस कर दिया। यहां तक कहा कि बंगाल को टीएमसी ने पाताल में पहुंचा दिया है। ममता के खिलाफ गरजते हुए शाह ने कहा कि राज्य में गुंडा राज चल रहा है। तुष्टीकरण, तोलाबाजी व भ्रष्टाचार चरम पर है। बंगाल में हिंदुओं को त्योहार मनाने के लिए कोर्ट जाना पड़ता है। उन्होंने बंगाल के लोगों से ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बंगाल को गुंडा राज, तोलाबाजी व तुष्टीकरण से मुक्त करना है। शाह ने बंगाल में केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं किए जाने को लेकर भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों, गरीबों व किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है लेकिन बंगाल के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ममता सरकार ने इसमें अड़ंगा डाला। शाह ने कहा कि चुनाव के बाद बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही केंद्रीय योजनाओं को लागू करेंगे। साथ ही कहा कि सरकार बनने पर विकास को चरम पर पहुंचाएंगे।

शाह ने जोर देकर विकास में आड़े आने वाली सरकार को हटाने का जनता से आह्वान किया। शाह ने यह भी बताया कि बंगाल के लिए भाजपा का घोषणापत्र जल्द आने वाला है। उन्होंने सभा के दौरान आदिवासी बहुल इस क्षेत्र के लोगों को साधने के लिए भाजपा की सरकार बनने पर झाडग़्राम में यूनिवर्सिटी और हर अंचल में एकलव्य विद्यालय खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि लाखों आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाएंगे। आदिवासी समाज के भले के लिए काम होगा।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के लिए किया वर्चुअल संबोधन

दरअसल, हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या के चलते शाह झाडग़्राम नहीं पहुंच सके। इसके बाद उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने झाडग़्राम के लोगों से चुनाव बाद जरूर आने का वादा किया।