जम्मू-कश्मीर नियंत्रण रेखा से तिरंगे में रामगढ़ सैन्य अस्पताल पहुंचा शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर।
शहीद कैप्टन को रामगढ़ सैनिक अस्पताल में अंतिम श्रद्धांजलि देकर पार्थिव शरीर को हज़ारीबाग भेजा गया,
शहीद कैप्टन को आज सुबह रामगढ़ सैनिक अस्पताल में सैन्य अधिकारियों ने अंतिम श्रद्धांजलि दी। वहीं, रामगढ़ के उपायुक्त चंदन कुमार व एसपी अजय कुमार ने भी पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। इसके बाद रामगढ़ पुलिस की स्कॉर्ट एवं सैन्य अधिकारियों की निगरानी में सड़क मार्ग से हजारीबाग उनके पैतृक निवास के लिए प्रस्थान किए!
इससे पूर्व देर रात रांची एयर पोर्ट से रामगढ़ सैन्य अस्पताल लें जाने के क्रम में सहीद को रामगढ़ की हृदयस्थली सुभाष चौक पर सिख समाज और शहर के आम गण्यमान्य लोगों ने जो बोले सो निहाल, भारत माता की जय एवम बंदे मातरम के नारे लगाए व श्रद्धांजलि अर्पित की । 25 वर्षीय कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी मंगलवार की तारीख 11 फरवरी को अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास IED की चपेट में आने से शहीद हो गए थे। और आज उनका पार्थिव शरीर रामगढ़ पहुंचा!
इस मौके पर रामगढ़ सिख समाज के पूर्व प्रधान ने कहा कि अपनी ड्यूटी के दौरान उसने शहादत दी है उसके पार्थिव शरीर को रामगढ़ आने पर सिख समाज ने नम आंखों से उसकी विदाई दी है यह सिख समाज के लिए गौरव की बात है क्योंकि सिख समाज हमेशा से शहादत देते आ रहे हैं और शहादत उनके विरासत में लिखी हुई है,
वही रामगढ़ छावनी परिषद के उपाध्यक्ष ने कहा कि करमजीत सिंह बक्शी की शहादत हमारे लिए ही नही बल्कि पूरे रामगढ़ और देश के लिए गर्व की बात है!
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई...
झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर!
गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ...
रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर
युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान!
आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण
रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित
रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान
प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।
