Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

76 दिनों में होगा झारखंड का कायाकल्प, विकास की रफ्तार होगी 160:श्रम मंत्री

राज्य के सभी गरीबों का बनेगा राशन कार्ड, चतरा में 47000 राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य

चतरा:झारखंड के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा है कि महज 76 दिनों में राज्य का कायाकल्प होगा और राज्य में विकास योजनाओं की गति को नई रफ्तार मिलेगी।उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास का पहिया160 के स्पीड से चलेगा।मंत्री सत्यानन्द भोक्ता का कहना है कि आगामी दो अप्रैल से विकास की योजनाओं का रेला चलेगा।

उन्होंने राज्य के पूर्ववर्ती सरकार पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों से विकास कार्य पूरी तरह से ठप्प था।लेकिन अब चतरा सहित पूरे राज्य में सभी सड़कों का मरम्मत,सभी पंचायतों में पेय जल की सुविधाएं मिलेंगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना के कारण विकास कार्य प्रभावित हुआ था, लेकिन अब कोरोना बीमारी लगभग समाप्त हो चुका है।इसलिए राज्य को विकास की गति देने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है।

वे आज चतरा जिला के प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित राशन कार्ड वितरण समारोह में ये बातें कही है।इस मौके पर मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने गरीबों के बीच राशन कार्ड का भी वितरण किया।उन्होंने बताया कि चतरा जिला में 47000 गरीबों के राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य है।जबकि आज करीब 1313 राशन का वितरण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने किया है।उन्होंने बताया कि राज्य के प्रत्येक गरीबों का यद्ध स्तर पर राशन कार्ड बनाया जा रहा है।इसके साथ ही सभी गरीब परिवारों को अनाज के साथ-साथ चीनी,नमक और केरोसिन तेल का भी वितरण किया जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन जिप सदस्य अरुण यादव ने की।मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि अब प्रत्येक पंचायत में दस-दस नए चापाकल बनेगें जिससे गांवो में पीने के पानी का संकट दूर हो जाएगा।मंत्री सत्यानन्द भोक्ता प्रतापपुर के बाद कुंदा प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित महादेव मठ में पूजा अर्चना भी की।गौरतलब है कि कुंदा का महादेव मठ अत्यंत प्राचीन मठ है और इस स्थल पर वर्षों से मेला लगता है।इस दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की।

जबकि प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित राशन कार्ड वितरण समारोह में जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार यादव, प्रतापपुर प्रखंड के बीडीओ मुरली यादव,प्रतापपुर भाग एक के जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार यादव,विक्रम यादव,राजद के जिलाध्यक्ष नवल यादव, मुखिया खेदू यादव, रीना देवी,सहित कई पंचायत के मुखिया भी उपस्थित रहे।