Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

5 साल पहले फिल्म में वकीलों को कहा था बेशर्म, MP के नाराज वकील ने अक्षय कुमार को भेजा नोटिस

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले की एक अदालत ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार समेत कुछ लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। नोटिस में अक्षय कुमार को 10 मार्च तक अदालत में पेश होने को कहा है। इस नोटिस में 2016 में रिलीज हुई फिल्म रुस्तम के एक डायलॉग को लेकर जारी किया गया है। इसमें वकीलों को बेशर्म कहा गया है।

अक्षय कुमार की फिल्म के इस डायलॉग के खिलाफ कटनी के एक अधिवक्ता मनोज गुप्ता ने याचिका दायर की थी। कटनी अदालत ने द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार ने अक्षय कुमार के अलावा जी इंटरटेनमेंट इन्टरप्राइजेज लिमिटेड के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा, फिल्म डायरेक्टर टीनू सुरेश देसाई, फिल्म कलाकार अनंग देसाई, सिटी प्राईड सिनेमा हॉल सिटी मॉल कटनी के मालिक सुरेश गुप्ता सहित अन्य लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
इस सीन को लेकर है विवाद

2016 में रिलीज हुई फिल्म रुस्तम में अक्षय कुमार, इलियाना डिक्रूज, अर्जुन बाजवा और ईशा गुप्ता ने मुख्य रोल निभाए थे। फिल्म एक नेवी ऑफिसर की है जिसमें ऑफिसर की पत्नी एक बिजनेसमैन के प्यार में पड़ जाती है। फिल्म के एक सीन में हीरो अक्षय कुमार और अनंग देसाई के बीच बहस होती है इस दौरान वकील के लिए बेशर्म शब्द इस्तेमाल किया गया था। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान जज ने संबंधित सभी 10 लोगों को अदमामले में सुनवाई के बाद अपर सत्र जज ने नोटिस जारी कर 10 मार्च को फिल्म से संबंधित लोगों को उपस्थित होने के आदेश दिए हैं।