Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अशोकनगर में 100 ड्रम लाहन और दो हजार लीटर अवैध शराब जब्त

अशोकनगर। अशोकनगर जिले में अवैध शराब के खिलाफ मंगलवार तड़के पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। तीन थानों की पुलिस ने रिजर्व बल के साथ ओर नदी के घाट पर मुल्लाखेड़ी और हिन्नोदा कुटी के बीच दबिश दी। यहां से 100 ड्रम में भरा 20 हजार लीटर के करीब लाहन जब्त किया। इसके अलावा 2 हजार लीटर अवैध शराब जब्त कर ली है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित भाग निकले। आबकारी विभाग का अमला भी इस कार्रवाई में पुलिस के साथ था।

एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिल रही थी कि मुल्लाखेड़ी और हिन्नोदा कुटी के बीच फिर से अवैध शराब का कारोबार किया जाने लगा है। इस पर देहात थाना, कोतवाली, कचनार और पुलिस लाइन का रिजर्व बल भेजा गया। साथ में आबकारी विभाग की टीम भी थी। संयुक्त रूप से मंगलवार तड़के दबिश दी, तो यहां बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली है। इसके अलावा मौके पर शराब तैयार करने वाले सभी उपकरण व अन्य सामग्री भी मिली। इसे जब्त कर लिया है। मौके पर 100 ड्रम में 20 हजार लीटर के करीब लाहन मिला है। इस लाहन का अवैध शराब बनाने में उपयोग किया जाता है।

झाड़ियों में छिपा रखे थे शराब के ड्रम

देहात थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मौके पर दो हजार लीटर के करीब बनी हुई अवैध शराब मिली है। इस शराब को नदी के किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखा गया था, ताकि दूर से यह किसी को नजर न आ सके। शराब को यहां से गांवों में बिकने के लिए भेजा जाता, उससे पहले ही पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है।

एक माह पहले भी की थी कार्रवाई, फिर शुरू किया गोरखधंधा

पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर जिस स्थान से अवैध शराब को जब्त किया है। यहां से करीब एक माह पहले भी बड़ी मात्रा में ही शराब व इसे बनाने की सामग्री जब्त की गई थी। ऐसे में इनके द्वारा फिर से यह गोरखधंधा शुरू किया गया, तो पुलिस ने फिर इसे पकड़ा है। ऐसे में अब एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया द्वारा शराब बनाने वाले इन आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।