Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

बर्ड फ्लू: MP के 4 जिलों में पक्षियों के आने-जाने पर लगी रोक, पशुपालन विभाग ने जारी किए निर्देश

भोपाल: बर्ड फ्लू को रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में पक्षियों के आने जाने पर रोक लगा दी है। अब तीन महीने तक इन जिलों से कोई पक्षी ना तो बाहर जा सकता है ना ही दूसरे जिलो से आ सकता है। यही नहीं, यहां पर मेले खेलकूद और प्रदर्शनी जैसे सामाजिक कार्यक्रमों पर भी रोग लगा दी गई है। इसके लिए गजट नोटिफिकेशप प्रकाशित किया गया है। दरअसल, प्रदेश में बर्ड फ्लू की शुरुआत झाबुआ, मंदसौर, हरदा और रायसेन जिलों से हुई थी। विभाग के अधिकारियों आशंका है कि यहां मौजूद पक्षियों में अब भी बर्ड फ्लू का बैक्टीरिया हो सकता है, जिससे संक्रमण फैल सकता है। ऐसे में संक्रमित क्षे़त्रों से पक्षियों क आवागमन पर रोक लगाई गई है।

PunjabKesari

कबूतर और मुर्गियों को नहीं ले जा सकेंगे
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्देश के मुताबिक संक्रमित क्षेत्रों में मौजूद संक्रमित पक्षियों को खत्म किया जाएगा। वहीं कोई भी व्यक्ति संक्रमित क्षेत्र के दस किमी तक पक्षियों को नहीं ला और ले जा पाएगा।

यह क्षेत्र होंगे प्रतिबंधित
जानकारी के मुताबिक झाबुआ का रुपीदांडा में 14 जनवरी, मंदसौर के खेड़ा में 18 जनवरी, हरदा के रहटगांव में 19 जनवरी और रायसेन के खमरियागढ़ी गांव को 24 जनवरी से आगामी तीन महीने तक के लिए प्रतिबंधित किया गया है।