Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मायावती ने CAA के विरोध में दर्ज केस वापस लेने पर तमिलनाडु सरकार पर ली चुटकी, बोलीं- भले ही चुनावी लाभ…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के बाद अब तमिलनाडु सरकार ने भी न केवल कोरोना संक्रमण काल के दौरान लॉकडाउन का उललंघन करने वाले के खिलाफ दर्ज केस को वापस लिया है। बल्कि तमिलनाडु सरकार तो उत्तर प्रदेश सरकार के एक कदम आगे है। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से कोरोना महामारी के बीच लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है और ऐसा करने पर तमिलनाडु सरकार को धन्यवाद देते हुए चुटकी ली है।

मायावती ने आज इसे लेकर दो ट्वीट किये और कहा कि तमिलनाडु सरकार ने लंबे चले कोरोना लॉकडाउन व नये नागरिकता कानून (सीएए) के विरूद्ध दर्ज कराये गये 10 लाख मुकदमों को वापस लेने की घोषणा की है। चुनावी लाभ के लिये ही सही किंतु यह फैसला उचित। इससे निर्दोष लोगों को राहत मिलेगी तथा कोर्ट पर भी भार कम होगा।

उन्होंनें दूसरे ट्वीट में उत्तर प्रदेश सरकार से भी ऐसा ही करने की मांग की है। बसपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी इस प्रकार के लाखों लंबित पड़े मामलों में लोग दुखी और परेशान हैं। यूपी सरकार को भी इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिये ताकि लाखों लोगों को इससे मुक्ति मिल सके।