Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मप्र में आदिवासी महिला पर अत्याचार; 3 KM तक पति के भाई को कंधे पर बैठाकर घुमाया, रुकने पर…

भोपाल। मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बेहद बर्बर और भयानक घटना सामने आई है, जिसमें एक आदिवासी महिला को अपने पति के परिवार के एक सदस्य को अपने कंधों पर उठाकर तीन किलोमीटर तक चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। घटना के वीडियो व्यापक रूप से वायरल हो रहे हैं, जिसमें महिला के आस पास लाठी और क्रिकेट बैट के साथ ग्रामीणों को चलता हुआ देखा जा सकता है। इनमें कुछ मुस्कुराते हुए चेहरे भी हैं, जो महिला का अपमान होता देख आनंद ले रहे हैं। वहीं, कुछ ने महिला पर लाठी का इस्तेमाल भी किया। बताया गया कि महिला को एक लड़के को ऊपर बैठाकर दौड़ने को कहा गया था, जैसे ही वह धीमी पड़ती तो उसपर वार किया जाता। यह घटना गुना जिले के सगई और बनस खेड़ी गांवों के बीच हुई।

पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजीव मिश्रा ने बताया कि यह घटना 9 फरवरी को हुई थी और मैं 10 फरवरी को जोइन हुआ था। वायरल वीडियो के संबंध में जांच शुरू की गई और मामला दर्ज किया गया और अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

मिश्रा ने बताया, ‘महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा दंडित किया गया, क्योंकि उसने अपने पति को छोड़ दिया था और किसी अन्य पुरुष के साथ रहना शुरू कर दिया था। यह इस क्षेत्र में प्रतिगामी परंपरा है।’ मामले की जांच की जा रही है।

 

वही, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला की शिकायत में बताया गया कि वह आपसी सहमति से अपने पति से अलग हो गई थी और किसी अन्य पुरुष के साथ रिलेशन में थी। हालांकि, पिछले सप्ताह उसके पहले पति के परिवार के सदस्य और उस गांव के अन्य लोग उसके घर आए और उसे साथ ले गए व ऐसे दंडित करने की बात कही।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब मध्य प्रदेश से ऐसी भयावह घटना सामने आई हो। पिछले साल जुलाई में भी एक महिला के साथ ऐसे ही किया गया था। झाबुआ जिले से सामने आए एक वीडियो में, वह अपने पति को कंधे पर लादकर ले जाती हुई दिखाई दे रही थी और ग्रामीणों द्वारा उसे घेरा हुआ था।