Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, एक भी फ्रंट लाइन वर्कर्र को नहीं लग पाई कोरोना वैक्सीन

ग्वालियर: कोरोना वैक्सीन को लेकर भले ही केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार गंभीर नजर आ रही है, लेकिन अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा।

इसका उदाहरण ग्वालियर जिले में सोमवार को देखने को मिला। वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में अधिकारियों की लापरवाही के कारण जयारोग्य अस्पताल के 7 बूथों पर 940 वर्करों में से टीका नहीं लग सका है।

यानी सोमवार को जयारोग्य अस्पताल में टीकाकरण शून्य रहा। टीका न लग पाने का कारण ये है कि विभाग के पास पहुंची लिस्ट में सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का मोबाइल नंबर एक ही लिखा था।

इस कारण न तो उनके पास मैसेज आया और ना ही वेरिफिकेशन के समय नंबर मिल पाया। जाहिर है कि अधिकारी वैक्सीन को लेकर गंभीर नहीं हैं। बता दें कि सोमवार से वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो गया है।

इसमें 19500 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। फ्रंट लाइन वर्कर्स में नगर निगम कर्मचारी, पुलिस व अन्य फोर्स के जवान शामिल हैं। सोमवार को पहले दिन 5000 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का टारगेट रखा गया था।