Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

शादी के दो महीने बाद ही शुरू हो गया जुल्म, अब ससुरालवालों ने साथ रखने से भी किया मना

ग्वालियर: ग्वालियर शहर के थीम रोड के नजदीक ओफो की बगिया में रहने वाले अग्रवाल परिवार के यहां सोमवार दोपहर को हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां रहने वाले कारोबारी विभोर अग्रवाल और उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल तथा परिवार के लोगों के बीच जमकर मारपीट और गाली गलौज हुई। खास बात यह है कि विभोर और श्वेता की शादी 1 साल पहले ही 17 जनवरी 2020 को हुई थी। शादी के 2 महीने बात तक सब ठीक-ठाक रहा लेकिन मार्च से दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई।

इस बीच श्वेता ने अपने पति विभोर अग्रवाल जेठ अंकुर अग्रवाल और ससुर महेंद्र अग्रवाल पर मारपीट करने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए झांसी रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल श्वेता अपने मायके उपनगर मुरार में रह रही थी। सोमवार को वह अपने मामा और अन्य परिवार के लोगों के साथ ससुराल पहुंची और वहीं रहने के लिए अड़ गई। जब पति और अन्य लोगों ने श्वेता को रुकने से मना किया तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विभोर का कहना है कि श्वेता और उसके परिवार के लोगों ने उसके भाई, भतीजी और भाभी के साथ मारपीट की है जबकि श्वेता का आरोप है कि उसके जेठ और ससुर उस पर गंदी निगाह रखते हैं।

कारोबारी के घर हंगामा और मारपीट की खबर मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और किसी तरह दोनों पक्षों को वहां से हटाया। फिलहाल दोनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। श्वेता पहले ही अपने परिवार ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा चुकी है। वही वर पक्ष भी श्वेता को अपने साथ रखना नहीं चाहता है।