Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

आम बजट से खुश नहीं MP मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, कहा- हेल्थ वर्कर्स की हुई अनदेखी

ग्वालियर: केंद्र सरकार ने सोमवार को अपना आम बजट पेश किया। बजट में स्वास्थ्य को लेकर केंद्र सरकार ने 64 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। वहीं, प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना की शुरुआत करने की घोषणा बजट के दौरान दी गई।

स्वास्थ्य बजट को लेकर मध्य प्रदेश मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन नाखुश नजर आ रही है। टीचर्स एसोसिएशन का कहना है कि केंद्र सरकार मेडिकल टीचर्स और डॉक्टर के बारे में कुछ नहीं सोच रही।

डॉक्टर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ कोरोना महामारी के दौरान देश के लिए रीड़ की हड्डी साबित हुए थे। मध्य प्रदेश मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि आम बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार ने अच्छा कदम उठाया है, लेकिन स्वास्थ्य बजट से ये साबित होता है कि सरकार की सोच सिर्फ नए हॉस्पिटल बिल्डिंग और नए उपकरण लाने तक है।

सरकार हेल्थ वर्कर्स जिनमें डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, मेडिकल टीचर्स स्टाफ के बारे में कुछ नहीं सोच रही। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने फ्रंट वॉरियर्स की भूमिका निभाई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने आम बजट में हेल्थ वर्कर्स को कोई सुविधा नहीं दी है।