Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस को दौड़ा-दौड़ाकर जलाए CM और PM के पुतले

दमोह: एक तो कोरोना संकट में लोगों की आर्थिक स्थिति वैसे ही डगमगाई हुई है ऊपर से सरकार दिन-प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर रही है। ऐसे में लोगों की गुस्सा सरकार और केंद्र सरकार पर निकल रहा है। इसी कड़ी में दमोह में जिला युवा कांग्रेस द्वारा देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का बीच चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में पुतला जलाया। हालांकि पुलिस ने युवा कांग्रेस को पुतला जलाने से रोकने की भरपूर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी।

दरसअल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया से मिले दिशानिर्देश पर प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर मौजूदा सरकार की नीतियों का खुलकर विरोध किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, विधानसभा अध्यक्ष अफजल खान, प्रदेश सचिव रफीक खान, जीशान पठान, सहित अनेक युवा कांग्रेसियों ने अंबेडकर चौक पर पुलिस की घेराबंदी के बावजूद पीएम, सीएम का पुतला फूंका और शंखनाद करते हुए कहा कि कोविड 19 में आम जनता टूटकर रह गई है।

वही भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति करके अन्य मुद्दों से भटकाकर रोजाना डीजल-पैट्रोल, रसोई गैस खाद्य तेलों  के अलावा अन्य वस्तुओं की कीमतें बढ़ाकर लोगों का जीना दूभर कर दिया। जिसके विरोध में जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया।

ख़ास बात तो ये रही कि पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय अम्बेडकर चौक पर पुतले फूंके गये । जहां प्रशासन के द्वारा जारी पानी की तेज बौछारें भी पुतलों को जलने से रोक नहीं पाई।