Logo
ब्रेकिंग
ले*वी के लिए ठेकेदारों को धम*की देने वाले पांडे गिरोह के चार अपरा*धी गिर*फ्तार रामगढ़ पुलिस ने लेवी के लिए हमले की योजना बना रहे मुखलाल गंझु को हथियार के साथ किया गिरफ्तार बालू खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर 1 हाईवा वाहन को किया गया जब्त, प्राथमिकी दर्ज। जरुरतमंदों व गरीबो के लिए 31 अगस्त से शुरू होगा "खाना बैंक" इनलैंड पॉवर लिमिटेड ने कई विद्यालय को दिए वॉटर प्यूरीफायर, सेनेटरी पैड व लगाए पौधे Congress प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का जिला अध्यक्ष जोया परवीन ने किया स्वागत Kids world स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी कलर बेल्ट कराटे ग्रेडेशन के दौरान प्रतिभागियों ने कराटे के तकनीकों का प्रदर्शन किया! सांसद मनीष जायसवाल ने मंडईखुर्द वासियों से किया वादा निभाया Royal mens parlour का बरकाकाना मार्केट कांप्लेक्स में हुआ उद्घाटन!

#रामगढ़: दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन गरीबों के बीच कंबल और फल वितरण कर मनाया गया

रामगढ़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला समिति रामगढ़ के द्वारा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 77वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ जिला कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर 12 पोंड का केक काटकर सर्वप्रथम दशम गुरु के चित्र पर जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू द्वारा खिलाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए गरीबों के बीच लगभग 105 कंबल एवं फल का वितरण किया गया।

इस खुशी के अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री किस्कु और सिविल सर्जन डॉ नीलम चौधरी के द्वारा सदर अस्पताल के जरूरतमंद मरीजों के बीच भी फल का वितरण किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव विनोद कुमार महतो, केन्द्रीय सदस्य भुनेश्वर प्रसाद उर्फ भुन्नु महतो, केन्द्रीय सदस्य महेश ठाकुर , वरिष्ठ नेता छेदी महतो , केन्द्रीय सदस्य शिव करमाली, केन्द्रीय सदस्य रामनाथ महतो, जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो, जिला उपाध्यक्ष सागीर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष राजु साव, जिला सह सचिव मो साजीद अख्तर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी देवी, जिला प्रवक्ता मुरलीधर कोठारी, जिला सह सचिव जावेद आलम, जिला सह सचिव मुखेन्द्र महतो, जिला सह सचिव विजय चौधरी, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह, बिनोद चौधरी, संजू देवी, श्याम करमाली, अरुण बनर्जी, कृति करमाली,श्री बब्लु महतो ,विमल करमाली, मनोज महली आदि कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।