Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

MP के इस गांव में न सड़क है न कोई सुविधा, खाट पर रखकर ग्रामीण 3 KM ले गए शव

बड़वानी: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के इस गांव में आजादी के बरसों बीत जाने के बाद भी विकास दूर दूर तक नहीं दिखता है। ये तस्वीरें सरकारों के दावे और वादों की पोल खोलती हैं। दरअसल बड़वानी जिले के सेंधवा विकासखंड के ग्राम भंवरगढ़ के फलिये अमिलिया पानी में जहां 100 से अधिक लोग निवासरत हैं। लेकिन इस फलिये में जाने के लिए सड़क मार्ग अब तक नहीं बन पाया है। जबकि गांव वाले कहते हैं कि हमने कई बार आवेदन निवेदन किया। बावजूद इसके हमारी कोई नहीं सुनता। आज इस गांव से महाराष्ट्र के यवाला मजदूरी करने गई महिला की वहां हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद परिजन उसे एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए लेकर बिजासन लेकर आए।

बिजासन के बाद आगे रास्ता नहीं होने के चलते एंबुलेंस को शव से उतारकर खाट पर रखा और खाट कंधो पर रख कर ग्रामीण अपने फलिये लाए, और यहां महिला का अंतिम संस्कार किया। सिर्फ सड़क नहीं इस फलिये में आज भी लोग मूलभूत सुविधाओं का इंतजार कर रहे हैं। गांव में न हीं बिजली है, न हीं लोगों के लिए शुद्ध पानी पीने की व्यवस्था है। अब सवाल ये उठता है, कि जब सरकारें विकास को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही हैं, और लाखों करोड़ रुपए विकास के नाम पर खर्च किये जा रहे हैं। फिर भी यह तस्वीर विकास के बड़े-बड़े दावों की खुद ही पोल खोलती है। वहीं सवाल यह भी उठता है, की आखिर कब इन लोगों के लोगों का इंतजार खत्म होगा और कब कब बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत मूलभूत सुविधाएं इन्हें मिल पाएगी।