Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

घोड़ी पर दलित की बारात देखकर भड़के दबगों ने कर दिया पथराव, कई घायल

मंदसौर: सरकारी कागजों में भले ही अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को लेकर समानता देने के दावे किए जाते हैं। संविधान में भी समानता के अधिकार का जिक्र किया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। आज भी हमारे समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो छुआछूत और जात-पात में विश्वास रखते हैं और छोटी जाति के लोगों को अछूत समझते हैं। इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में देखने को मिला जब गांव के दबंगों ने एक दलित की बारात इस वजह से रोक दी कि वह घोड़ी पर ब्याहने जा रहा था।

मामला नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के बूढ़ा चौकी का बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मंगलवार को उनके बेटे की बारात निकली थी। इस दौरान कुछ लोग वहां पहुंच गए और पथराव करना शुरू कर दिए और बारात रोकने की कोशिश की। जिसमें दो लोग घायल भी हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत करवाया। मामले की गहराई को समझते हुए पुलिस ने 6 नामजद  आरोपियों ओर 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

आपको बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले सुवासरा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक दलित की बारात रोक दी थी। हालांकि तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाल लिया था और बारात को निकलवाया था।