Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का निर्देश, कॉलेज विद्यार्थियों का एडमिशन तुरंत कंफर्म करें

इंदौर। कोरोना के चलते सत्र 2020-21 में प्रवेश नवंबर में खत्म हुए हैं। विद्यार्थियों ने यूजी फर्स्ट ईयर और पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में दाखिला लिया है। मगर सकैड़ों छात्र-छात्राओं के रिजल्ट अभी आए नहीं है या विद्यार्थियों के दस्तावेज जमा नहीं हो पाए हैं। इसे प्रदेशभर के विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हुआ है। ये पहला मौका है जब दिसंबर तक विद्यार्थियों का दाखिला की प्रक्रिया अधूरी है, लेकिन मंगलवार को उच्च शिक्षा विभाग ने विश्वविद्यालय-कॉलेजों को नामांकन के बारे में निर्देश दिए हैं।

विभाग ने कॉलेज, विश्वविद्यालय और विद्यार्थियों को कुछ निर्देश दिए है। जहां कॉलेजों को जिन विद्यार्थियों की तरफ से टीसी-माइग्रेशन, जाति प्रमाण सहित अन्य दस्तावेज आ चुके है। उनकी दाखिले संबंधित प्रक्रिया पूरी करना है। एेसे विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर विभाग की वेबसाइट पर तुरंत जानकारी दें और एडमिशन कंफर्म करें। साथ ही बाकी विद्यार्थियों से दस्तावेज बुलाने को कहा है। सरकारी-निजी और अनुदान प्राप्त कॉलेजों शामिल है। वहीं प्रदेशभर के सभी विश्वविद्यालय के लिए भी दिशा-निर्देश दिए है, जिसमें नामांकन जल्द से जल्द करने पर जोर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक विवि को अगले सप्ताह तक प्रक्रिया शुरू करना होगा।

तभी फरवरी तक विद्यार्थियों का नामांकन हो सकेगा। विभाग ने विद्यार्थियों को मार्कशीट, टीसी, माइग्रेशन, जाति प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज को तीन दिन के भीतर अपने-अपने कॉलेज में देना है। अधिकारियों का कहना है कि प्रवेश भले ही देरी से हुए है। बाकी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करना है। यहां तक फरवरी-मार्च के बीच सेमेस्टर परीक्षाएं करवाई जाएगी। यहां तक यूजी फर्स्ट ईयर की परीक्षा अप्रैल से शुरू करने की तैयारी है। अतिरिक्त संचालक डॉ. सुरेश सिलावट का कहना है कि सभी कॉलेज को विद्यार्थियों की जानकारी सात दिन में देने के लिए कहा है।

1.50 लाख छात्र-छात्राएं का प्रवेश

सत्र 2020-21 में यूजी फर्स्ट ईयर-पीजी फर्स्ट सेमेस्टर में पूरे संभाग में डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है, जो पिछले साल की तुलना में 15 फीसद कम बताया जा रहा है। कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई है। मुख्य वजह यह है कि कोरोना की वजह से छात्र-छात्राओं ने साल बचाने के लिए अपने नजदीक के कॉलेजो में प्रवेश लिया है।