Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

यात्री की तबीयत बिगड़ने पर बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

भोपाल। बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान को मंगलवार देर रात को भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, विमान में सवार एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यात्री को भोपाल में उतारने के बाद विमान को सैनिटाइज किया गया और फ‍िर वह दिल्ली रवाना हुआ। जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइन की उड़ान संख्या 6-2017 बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। विमान भोपाल एयर ट्रैफिक क्षेत्र से गुजर रहा था, उसी समय विमान में सवार भूषण कुमार नामक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। इस पर विमान चालक दल ने तत्काल भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। भोपाल एटीसी ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने की व्यवस्था की और एंबुलेस को भी तैयार रखा गया। रात्रि करीब 9:15 बजे विमान की राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

यात्री को उतारने के बाद टेकऑफ हुआ विमान

विमान में सवार यात्री भूषण कुमार को विमान से उतारा गया। यात्री के साथ उसकी पत्नी एवं बेटी भी यात्रा कर रही थी, उन्होंने भी यात्रा स्थगित कर दी। यात्री को तत्काल एंबुलेंस से राजधानी के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार संभवत: यात्री को दिल का दौरा पड़ा था। यात्री एवं उसके परिवार को उतारने के बाद विमान रात्रि करीब 10:15 बजे पूरी तरह सैनिटाइज करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया गया।