Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

दस्त लगना भी कोरोना के सिम्टम्स, भोपाल में हर दिन सामने आ रहे 90 केस

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों में कुछ नए लक्षण देखने को मिले हैं। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से लोग अस्पताल में पेट दर्द, डायरिया और बुखार की शिकायत लेकर आए लेकिन जब उनका टैस्ट किये गए तो रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। खास बात यह कि भोपाल में रोजाना 90 से ज्यादा ऐसे केस आ रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। डॉक्टरों की सलाह है कि यदि डायरिया, पेट दर्द और बुखार जैसे लक्षण किसी व्यक्ति में दिखाई दें तो वे तुरंत अपना कोविड टेस्ट करवा लें।

हमीदिया अस्पताल में कोविड यूनिट के इंजार्च डॉ. पराग शर्मा के अनुसार, ऐसे केसों की संख्या पिछले 15 दिनों में लगातार बढ़ रही है। लोग पेट दर्द, डायरिया और बुखार होने की शिकायत लेकर आते हैं, जिनकी जांच कराने पर ज्यादातर रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ रही है। हालांकि डॉक्टरों की मानें तो कोविड में सर्दी-जुकाम और बुखार आम लक्षण हैं और बहुत से मरीज संक्रमित के संपर्क में आने के बाद भी जांच कराने नहीं पहुंचते हैं। यही वजह है कि वायरस के इंफेक्शन से दूसरी बीमारियां शुरु हो रही है। जिनमें दस्त और बुखार आम है। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।

इसके साथ ही डॉक्टर्स ने सलाह दी है कि यदि किसी को पेट दर्द, दस्त और बुखार की शिकायत है तो तुरंत कोरोना टैस्ट कराए। हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक ज्यादातर लोग सर्दी-जुकाम और बुखार होने पर खुद से ही दवाएं लेते हैं। जब बीमारियां बढ़ने लगती है तो अस्पताल आते हैं। हालांकि लोगों को सलाह है कि वे पेट दर्द, दस्त, बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से अपना इलाज न करें।