Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

हरियाणा के CM से बोले शिवराज सिंह- मां-बाप के सामने दरिंदगी की शिकार हुई बच्ची को न्याय दीजिए

भोपाल: मध्य प्रदेश के दमोह जिले की 5 साल की बच्ची के साथ हरियाणा के झज्जर में रेप के बाद हत्या कर दी गई। बच्ची का परिवार रोजगार के सिलसिले में दमोह से झज्जर गया था। बच्ची के साथ अमानवीयता को लेकर लोगों में आक्रोश है। इसे मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की। उन्होंने मामले की जांच के लिए एमपी पुलिस को हरियाणा जाने के आदेश भी दिए हैं। सीएम सख्ती दिखाते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय देने की बात कही। वहीं, बच्ची माता-पिता को तत्काल 4 लाख रुपए की राशि भी दी।

PunjabKesari

जानें पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दमोह जिले का एक गरीब परिवार रोजगार के सिलसिले में झज्जर के छावनी मोहल्ले गया था। बच्ची के पिता राजमिस्त्री का काम करता है। 20 दिसंबर को जन्मदिन की रात उनकी पांच वर्षीय प्रवासी मजदूर की बेटी का पड़ोसी ने अपहरण कर उसके साथ रेप कर हत्या कर दी। बच्ची के लापता होने की खबर मिलते ही परिजन पड़ोसी आरोपी के घर पीछे-पीछे पहुंच गए थे, लेकिन उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब वह दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन जबतक पुलिस पहुंची तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपी युवक को उसी घर से गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय से पहुंच जाती तो बच्ची की जान बच जाती। परिजनों ने सरकार से पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। बच्ची के साथ अमानवीयता को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। मासूम को न्याय मिल सके, इसलिए लोगों ने पूरे शहर में कैंडल मार्च निकाला और आरोपी को फांसी देने की मांग की।