Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने युवती के पिता का बेरहमी से कर दिया कत्ल, सोते समय चापड़ से काट दी गर्दन

कानपुर। एकतरफा प्यार के विरोध पर सिरफिरे युवक ने युवती के पिता की नृशंस हत्या कर दी। युवक ने सोते समय चापड़ से उनकी गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। वारदात की जानकारी सुबह हुई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से चंद घंटे में ही घटना का राजफाश कर दिया। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर उसके घर से चापड़ और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

मुंशीपुरवा निवासी 45 वर्षीय मो. अशरफ स्क्रैप का काम करते थे। पत्नी शबनम की आठ साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। परिवार में बेटी और बेटा है। स्वजनों ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद अशरफ छत पर सोने चले गए थे। सुबह बेटा जब उन्हें उठाने गया तो खून से लथपथ पिता का शव देखकर घबरा गया। चीख पुकार पर लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाकर जांच शुरू की तो पड़ोसी की छत पर भी खून के छींटे दिखे। शक के आधार पर पड़ोसी फहीम को हिरासत में ले लिया। घर की तलाशी ली गई तो वारदात में प्रयुक्त चापड़ बरामद हो गया। एसपी साउथ अपर्णा गुप्ता ने बताया कि आरोपित युवक अशरफ की बेटी से एकतरफा प्यार करता था। इसका विरोध करने पर उसने हत्या कर दी।

डॉग स्क्वॉड ने हत्यारे तक पहुंचाया

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मामले की जांच की तो खोजी कुत्ता पड़ोसी फहीम के घर तक गया। छत पर खून के छींटे मिलने के बाद पुलिस का शक और पुख्ता हुआ। आरोपित को हिरासत में लेकर घर की तलाशी ली तो खून से सने कपड़े और चापड़ बरामद हो गया। सख्ती से पूछताछ के बाद फहीम ने गुनाह कबूल लिया। हत्यारोपित फहीम ने बताया कि अशरफ की छत तक पहुंचने के लिए सीढ़ी का सहारा लिया था। हत्या के बाद सीढ़ी के सहारे में ही लौट आया था।

अशरफ को अड़चन मानता था फहीम

पुलिस के मुताबिक फहीम मुंबई में नौकरी करता था। लॉकडाउन से पहले ही वह घर लौटा। उसने युवती पर दोस्ती करने का दबाव डाला। युवती ने पिता अशरफ से इसकी शिकायत की। उन्होंने विरोध किया तो फहीम उन्हें अड़चन मानने लगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसने अशरफ के गले पर चापड़ से ताबड़तोड़ चार-पांच वार किए थे। अधिक खून बहने से उनकी मौत हो गई।