Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

इंदौर और आसपास के इलाकों में ‘निसर्ग’ से तेज बारिश

इंदौर और मालवा-निमाड़ के अन्य इलाकों में निसर्ग चक्रवात की वजह से देर रात से बारिश हो रही है। दोपहर तक और तेज बारिश होने की आशंका जताई गई है, जिसको लेकर प्रशासन, पुलिस और निगम अधिकारी सतर्क हैं। इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने लोगों को जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। उधर संभागायुक्त आकाश त्रिपाठी ने सभी जिलों के लिए निर्देश जारी कर आपदा प्रबंधन के सभी इंतजाम करने को कहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान की वजह से 10 से 12 सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है और 50 किमी से भी ज्यादा रफ्तार से हवा चल सकती है।

इंदौर शहर में बुधवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे लगातार दूसरे दिन तापमान में सामान्य से 10 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और दिन व रात के तापमान के बीच पांच डिग्री का अंतर ही रह गया। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक सुबह 11.30, दोपहर 2.30 और शाम 5.30 बजे एयरपोर्ट क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों के मुताबिक अरब सागर में तीव्र चक्रवाती तूफान बुधवार दोपहर 2.30 बजे अलीगढ़ व मुंबई के दक्षिण तट से टकराया। अब यह कमजोर होकर तूफान में बदल गया है, इससे गुरुवार अलसुबह इंदौर जिले में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई थी।

12 बजे 44 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली हवा

बुधवार को इंदौर शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 29.6 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को दिनभर आर्द्रता 50 प्रतिशत से ऊपर रही। दोपहर 12 बजे 44 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दक्षिणी पश्चिमी हवा चली। इसके अलावा दिनभर इसकी गति औसतन 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटा थी।