Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

विक्ट्री साइन दिखाते हुए राज्यपाल से मिलने पहुंचे CM कमलनाथ, हार्स ट्रेडिंग को लेकर सौंपा पत्र

भोपाल: मध्य प्रदेश में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सीएम कमलनाथ राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने पहुंचे हैं। खास बात यह रही है कि सीएम कमलनाथ ने मीडिया को विक्ट्री साइन दिखाते हुए राजभवन में एंट्री की। महामहिम राज्यपाल महोदय से मुलाक़ात के दौरान सीएम ने प्रदेश में भाजपा द्वारा की जा रही विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर पत्र सौंपा। बताया जा रहा है कि इस दौरान वे विधानसभा सत्र को आगे बढ़ाने की भी मांग कर सकते हैं।

बता दें कि सिंधिया समेत 22 विधायकों के इस्तीफे से बीजेपी के हौंसले बुलंद है और पार्टी बिना देरी किए सरकार को फ्लोर टेस्ट के जरिए मात देने की कोशिश में हैं।ऐसे में गुरुवार देर रात 10:40 पर प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन भोपाल पहुंच गए। यह मुलाकात मध्य प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है।

PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में जाने और उनके समर्थक मंत्रियो-विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल गहरे हो गए हैं। विधानसभा का सत्र 16 मार्च से है। बीजेपी राज्यपाल के अभिभाषण से पहले फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेस ने भाजपा को जवाब देने की तैयारी कर ली है।

इसमें पहली मांग यह होगी कि बेंगलुरू में रखे गए सिंधिया समर्थक विधायक जब तक पेश नहीं होते, तब तक कांग्रेस सदन में फ्लोर टेस्ट के लिए नहीं जाएगी। कमलनाथ शुक्रवार को राज्यपाल लालजी टंडन से मिलने के दौरान अपने मंत्रिमंडल से छह मंत्रियों को बर्खास्त किए जाने के भेजे गए पत्र को स्वीकृत करने का आग्रह करेंगे।