Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

सिंधिया आज भरेंगे राज्यसभा के लिए नामांकन

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के साथ दो दिवसीय भोपाल दौरे पर हैं।वे आज बीजेपी कार्यालय में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले गुरुवार को भोपाल पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। राजा भोज एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक एक बड़ा रोड़ शो निकाला गया। रात्रि भोज के लिए सिंधिया पूर्व मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे थे।बीजेपी ने सिंधिया को ये जताने की पूरी कोशिश की कि पार्टी उनके आने से कितनी खुश है और वे उनके लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। जिस तरह से गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का जोरदार स्वागत किया, उसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका नामांकन भी भव्य होने वाला है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, वे आज भाजपा कार्यालय पहुंचकर राज्यसभा के लिए नामांकन भरेंगे। आज मध्यप्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव के नामांकन का आखिरी दिन है। पार्टी ने बुधवार को मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा के पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामित किया था।

इससे पहले मंगलवार को होली के सिंधिया ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला लिया था और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जो सिंधिया को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर गए। इसके बाद सिंधिया ने अपने इस्तीफे को सार्वजनिक किया था। उनके समर्थक 22 विधायकों ने भी कांग्रेस छोड़ दी, जिनमें छह मंत्री भी शामिल थे। इससे कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।