Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

भोपाल में सिंधिया का विरोध, स्वागत में लगे होर्डिंग्स व पोस्टरों पर पोती कालिख

भोपाल: बीजेपी में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार भोपाल आ रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी में खासा उत्साह है और सिंधिया के भव्य स्वागत के लिए शहर के हर चौराहे पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। वहीं सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से कुछ लोग नाखुश नजर आ रहे हैं। ऐसे ही कुछ विरोधी लोगों ने पॉलिटेक्निक चैराहे पर सिंधिया के स्वागत में लगाये गए पोस्टर पर कालिख फेंकी और उसको फाड़ दिया।

नगरनिगम ने उतारे सारे पोस्ट
बीजेपी ने सिंधिया के स्वागत में शहर के चप्पे चप्पे पर पोस्टर लगाए थे। लेकिन नगरनिगम प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रातों रात सारे पोस्टर उतरवा दिए।

पीसीसी कार्यलय से उतारी नेम प्लेट
ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी की सदस्यता मिलते ही भोपाल में बने पीसीसी (कांग्रेस कार्यालय) से सिंधिया का केबिन हटा दिया गया है। उनका केबिन पीसीसी के ग्राउंड फ्लोर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह चौहान और संजय सिंह के साथ ही था, उनके स्टाफ को भी केबिन दिया गया था। लेकिन सिंधिया के बीजेपी में शामिल होते ही दोनों केबिन को पीसीसी से उखाड़ फेंक दिया गया। सिंधिया से नाराज होने के कारण कांग्रेसियों ने उनकी नेम प्लेट को भी फेंक दिया और उनके नाम का पुतला भी जलाया।

दरअसल, 18 साल की कांग्रेसी राजनीति छोड़ बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया का ये कदम कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है। यहीं वजह है कि कहीं लोग उनके पुतले जलाकर तो कहीं पोस्टर फाड़कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। बुधवार को बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया आज दो दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे राज्य सभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे।

सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से कमलनाथ सरकार में इस्तीफों की झड़ी सी लग गई है और सरकार अल्पमत में आ सकती है। इसके बाद शिवराज सिंह का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। बीजेपी खेमे में इस बात को लेकर खुशी की लहर है। सिंधिया के स्वागत में उनके भोपाल पहुंचने से पहले ही समर्थकों ने पूरे शहर को होर्डिंग से पाट दिया है।