Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

BJP में सिंधिया की एंट्री से नाराज प्रभात झा, उठा सकते हैं बड़ा कदम

भोपाल: मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है। कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया आज बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया है, वहीं भाजपा के बड़े नेता प्रभात झा इस फैसले से नाराज हैं और उन्होंने इस बारे में केंद्रीय आलाकमान को भी बता दिया है। बताया जा रहा है कि वे बीजेपी इस्तीफा भी दे सकते हैं। उनकी यह नाराजगी राज्यसभा चुनाव को लेकर बताई जा रही है। क्योंकि मध्यप्रदेश में प्रभात झा की खाली हो रही सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजेने की तैयारी है। ऐसे में प्रभात झा का पत्ता कटना तय माना जा रहा है।

आपको बता दें कि प्रभात झा भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं, लेकिन पिछले लंबे समय से पार्टी में साइडलाइन चल रहे हैं। इसी वजह से पिछले कुछ वक्त में उनकी नाराजगी कई बार सामने आई है। झा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और राज्य भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। वे ग्वालियर संभाग से भी आते हैं।