Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

Holi 2020: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन परिवार के साथ नेमरा में मनाएंगे होली, ये है शेडयूल

बरलंगा (रामगढ़)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व इनके पिता झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन होली के दिन मंगलवार को हेलीकॉप्टर से नेमरा पहुचेंगे और बुधवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास रांची के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तीन दिनों का था, लेकिन राज्यसभा चुनाव की व्यस्तता के कारण वे दो दिनों तक ही नेमरा में रहेंगे। सीएम के आगमन को लेकर रविवार को नेमरा में हेलीपैड का निरीक्षण गोला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुलदीप कुमार, बरलंगा थाना प्रभारी संजय नायक ने किया। अधिकारीद्वय के साथ झामुमो जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू भी थे।

आइए, इस होलिकादहन हम सभी घृणा, अहंकार एवं अपनी बुराइयों का दहन करें

अधर्म पर धर्म की विजय के त्यौहार ‘होलिका दहन’ की सभी झारखंडवासियों को शुभकामनाएं। आइए, इस होलिकादहन हम सभी घृणा, अहंकार एवं अपनी बुराइयों का दहन कर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को आत्मसात करें। नये उमंग व उत्साह के साथ होली का सत्कार करें। मिलकर नये झारखंड के सपने को साकार करें।

सीएम के आगमन को लेकर नेमरा में तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। घर के किनारे बने तालाब की भी साफ-सफाई कराई जा रही है। इनके सगे संबंधी सड़क मार्ग से आएंगे इस कारण सिल्ली मोड़ से नेमरा तक सड़क के गड्ढ़ों को भर दिया गया है। झामुमो जिला अध्यक्ष किस्कू ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन नेमरा में हेलीकॉप्टर से होगा। कार्यक्रम में उनकी भाभी जामा विधायक सीता सोरेन, भाई बसंत सोरेन के अलावा तमाम सगे संबंधी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव वालों में खुशी की लहर है। इस बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार अपने गांव आ रहे हैं।