Logo
ब्रेकिंग
बीएफसीएल द्वारा महेश्वर धाम में दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन, 163 लाभार्थियों की हुई... झारखंड को मिली बड़ी सौगात,17 जनवरी को खुलेगा सब-डीओ कार्यालय, आर्मी लैंड केस अब लोकल लेवल पर! गुरुजी के घर पहुंचे अखिलेश यादव, भावुक होकर कहा – आदिवासियों की आवाज़ हमेशा गूंजेगी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजनीति की चकाचौंध से दूर पैतृक गांव नेमरा की मिट्टी में रचे-बसे नज़र आ रहे ... रामगढ़ की बेटी चंद्र ज्योति उपाध्याय ने रचा इतिहास, JPSC में पाई 70वीं रैंक, बनीं डिप्टी कलेक्टर युवा आजसू का संकल्प – हर गांव, हर विद्यालय में हरा अभियान! आफ़ताब अंसारी के मामले कि जांच और परिजनों को मिले मुआवजा : जोया प्रवीण रामगढ़ थाना से फरार आफताब कि मौ*त, जमकर बवाल, इंस्पेक्टर प्रमोद सिंह और कई पुलिसकर्मी निलंबित रामगढ़ डीसी बने फरिश्ता, बेहोश स्कूली बच्चे को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल, बचाई जान प्रधान सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड सरकार श्री मस्त राम मीणा ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

पलामू में 6 हजार रुपये घूस लेते धनबाद निवासी राजस्‍व कर्मचारी गिरफ्तार

रांची। झारखंड के पलामू में भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (एसीबी) की टीम ने राजस्‍व कर्मचारी और उसके एजेंट को छह हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। जमीन के म्‍यूटेशन के लिए राजस्‍व कर्मचारी ने शिकायतकर्ता से घूस की मांग की थी। मामले के सत्‍यापन के बाद भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो की टीम ने छापेमारी की और राजस्‍व कर्मचारी प्रशांत सागर को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके एजेंट सरयू राम को भी एसीबी टीम ने गिरफ्तार किया।

पलामू जिले के पिपराटांड थाना क्षेत्र के पगार गांव के रहने वाले संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में एसीबी से शिकायत की थी। उसने अपने शिकायत में कहा था कि जमीन का म्‍यूटेशन करवाने और जमीन को ऑनलाइन चढ़वाने के लिए राजस्‍व कर्मचारी छह हजार रुपये का घूस मांग रहे हैं। शिकायत के बाद इस संबंध में पलामू थाना में शिकायत दर्ज की। शिकायत के बाद अनुसंधान में मामला सत्‍य पाया गया और कार्रवाई के लिए छापेमारी की गई। एसीबी टीम ने इस क्रम में धनबाद के हीरापुर निवासी राजस्‍व कर्मचारी प्रशांत सागर को उसके सहयोगी सरयू राम के साथ रंगे हा‍थ गिरफ्तार किया।